G20 : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कल आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ करेंगे बैठक…
September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कल भारत आएंगे। इस दौरान वे कोविड नियमों का पालन करेंगे। भारत में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हैं। जिसमें बाइडेन शामिल होंगे। बता दे कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कोरोना जांच की गई, तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जी-20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई देशों के नेता अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस बीच, अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि, बाइडन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडन भारत यात्रा और वियतनाम यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बाइडेन को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहराया जाएगा। बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही भारत पहुंच चुकी है।
बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां शामिल होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा रहा है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे।
RELATED POSTS
View all