Live Khabar 24x7

Gadar 2 ने मारी 500 करोड़ क्लब में एंट्री, 24वें दिन पूरा किया मैजिक नंबर

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

 

मुंबई। Gadar 2 : लंबे समय बाद पर्दे पर लौटी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने गदर 2 से आग लगा दी। फिल्म को लेकर फैंस में बहुत ज्यादा जोश है। अब इसकी कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रही है। अब फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने रविवार को शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ हिंदी में बनी फिल्मों में ये फिल्म दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने 500 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।

फिल्म ने यह कारनामा फिल्म रिलीज के 24वें दिन कर दिखाया है। फिल्म कलेक्शन में तेजी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि चौथे वीकएंड से पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये कमाए। (Gadar 2 Film Collection)

Gadar 2 : फिल्म की चौथे शुक्रवार और शनिवार को कमाई हालांकि अपेक्षानुरूप नहीं रही और इसी के चलते फिल्म रिलीज के चौथे शनिवार तक 493.37 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। रविवार के कलेक्शन के शुरुआती रुझान के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है।

रिलीज के 24वें दिन की 8.50 करोड़ रुपये की कमाई मिलाकर फिल्म ‘गदर 2’ की कुल नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 501.87 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों के मामले में सबसे पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने साल 2017 में हिंदी डब संस्करण के जरिये 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Gadar 2 : इस रिकॉर्ड को इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बेहतर किया। फिल्म ‘पठान’ के हिंदी संस्करण की कमाई करीब 524 करोड़ रुपये रही है। इस लिहाज से पांच सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म ‘गदर 2’ देश की दूसरी हिंदी फिल्म हो गई है।

Gadar 2 : फिल्म ‘गदर 2’ की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब सेलिब्रिटी पहुंचे हुए थे। यहां पहुंचकर उन्होंने सनी देओल और फिल्म गदर 2 की टीम को बधाई दी। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।

 

RELATED POSTS

View all

view all