भिलाई में गैंगवार, दो गुटों के बीच चली गोली, 2 लोगों की मौत की खबर
June 26, 2024 | by Nitesh Sharma

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के ग्लोब चौक पर देर रात ढ़ाई बजे अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच गैंगवार हुई हैं। जिसमें दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील एवं रमनदीप एक ही बाइक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजर रहे थे।
Read More : Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 26 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद
इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे उलझ गए। तीनों ही युवकों पर आरोप लगाने लगे कि उनके द्वारा उन्हें गालियां दी गई है। विवाद बढ़ने पर आदित्य एवं सुनील बाइक से उतर गए थे। तभी अज्ञात आरोपियों के द्वारा फायर कर दिया गया जिसमें आदित्य एवं सुनील को गोली लगी जबकि रमन दीप द्वारा बाइक आगे बढ़ा दिए जाने के कारण वह बच गया।
RELATED POSTS
View all