Gangrape : छत्तीसगढ़ में सिलाई मशीन लेने गई युवती से गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
August 30, 2024 | by Nitesh Sharma
कोंडागांव। Gangrape : छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के मामले बढ़ते जा रहे है। अब कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां पांच हैवानों ने मिलकर युवती को हवस का शिकार बनाया। परिजनों ने घटना के 20 दिन बाअद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, घटना 9 अगस्त की है। उस दिन शाम के वक्त युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली। युवती ने अपने युवक को बुलाया। जिसके साथ उसका एक अन्य दोस्त भी पहुंचा। जिसके बाद घर जाने के दौरान युवक उसे जंगल के रस्ते लेकर गया। जिसके बाद अन्य एक युवक ने अपने तीन साथियों को बुलाया। फिर एक एक कर के युवती के साथ दरिंदों ने युवती के साथ बलात्कार किया। बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजोन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन 20 दिन बाद यानी 29 अगस्त को पीड़िता और परिज केशकाल थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पाँचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। केशकाल पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर आज सम्पूर्ण मामले का खुलासा कर सकती है।
RELATED POSTS
View all