Live Khabar 24x7

Gangrape : राजधानी के बाद इस जिले में गैंगरेप, निर्माणधीन मकान में घुसकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, 1 गिरफ्तार

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग : Gangrape : छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के साथ गैंगरेप, जिसमें से एक नाबालिग थी। राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में 19 सितंबर को नाबालिग का गैंगरेप। अब फिर से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे है।

दुर्ग जिले के भिलाई में गैंगरेप हुआ है। दो युवकों ने महिला से निर्माणधीन मकान में गैंगरेप किया है। पुलिस ने मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरा मामला वैशाली नगर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की रात महिला अपने निर्माणधीन मकान में सो रही थी। किसी काम के सिलसिले में महिला का पति ओड़िशा अपने गांव गया हुआ था। इस दौरान मोहल्ले के दो युवक आये और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गये।

जब महिला का पति वापस घर लौटा तो पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all