Live Khabar 24x7

Gangrape In Raipur : राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

Rape Crime

 

रायपुर। Gangrape In Raipur : राजधानी रायपुर में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जिसने एक बाद फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन दरिंदो ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया। राजधानी के मल्टी लेवल पार्किंग में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 20 दिन पहले मंदिर हसौद में दो सगी बहनों से गैंगरेप होने की वारदात सामने आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय लड़की रायपुर के पास के ही गांव की निवासी है। आरोपियों की पहचान अविनाश बेहरा,सिकंदर जैन, गौरव के रूप में हुई है। पीड़िता का बॉयफ्रेंड किसी काम से उसे छोड़कर चले गया। फिर मौजूद युवकों की नियत बिगड़ी और नाबालिग से दुष्कर्म किया।

गार्ड रूम में किया गैंगरेप

Gangrape In Raipur : मिली जानकारी अनुसार, पार्किंग का ठेका का काम सँभालने वालों ने इस गैंगरेप को अंजाम दिया है। लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवती ने गोल बाजार थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में शामिल 3 आरोपियों को पकड़ा गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all