Live Khabar 24x7

Go First : गो फर्स्ट की उड़ान कैंसल होने से यात्री परेशान, कंपनी पर मंडरा रहा 11,463 करोड़ रूपए के कर्ज का संकट, खतरे में हजारों कर्मचारियों की नौकरी

May 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन के यात्रियों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, गो फर्स्ट ने फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। गो फर्स्ट (Go First) की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है।

Read More : Chandra Grahan 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण कल, 12 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग

इतना ही नहीं लोग अपने पैसों और अपनी उड़ान के बारे में पता करने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां तक कि उन्हें विकल्प भी नहीं दिया जा रहा है कि वे किसी अन्य फ्लाइट से यात्रा कर सकें।

कंपनी पर करोड़ो का कर्ज

देश की तीसरी सबसे बड़ी विमान कंपनी Go First पर बैंक समेत कुल 11463 करोड़ रूपए का कर्ज हैं। जिसे चुकाने की बड़ी चुनौती बैंक के सामने हैं। इसके आलावा कंपनी के लगभग 5000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा हैं।

RELATED POSTS

View all

view all