Gold Price Today : सोने के गिरे भाव, चांदी भी सस्ती, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Price Today : सोने और चांदी की खरीदी करने वालों के लिए सुनहरा मौक़ा है। अगर आप आज कीमती धातुओं की खरीददारी करते है, तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज सोने के साथ चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 999 शुद्धता वाले सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 59570 रुपए है। चांदी की कीमतें 71 हजार से अधिक है। 999 शुद्धता वाली चांदी आज प्रति किलो 71750 रुपए है।
Gold Price Today : आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, बुधवार शाम सोने के दाम 60,028 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जो आज सुबह प्रति 10 ग्राम 59,570 रुपए है। वहीं बुधवार शाम प्रति किलो 71,824 रुपए था, जो आज सुबह 71,750 रुपए पर आ गया। इस अनुसार सोने के साथ चांदी की कीमतें सस्ती हुई है।
Read More : Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जाने लेटेस्ट रेट्स
आज के ताजा भाव
IBJA RATES के अनुसार, आज 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,331 रुपए है। 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54566 रुपए पर है। 750 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम 44678 रुपए है। 585 शुद्धता वाले प्रति 10 ग्राम 34,849 रुपए है। 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,750 रुपए है।
RELATED POSTS
View all