Live Khabar 24x7

Gold Price Today : सोने के साथ चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले देखें आज के भाव

November 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold Price Today : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में नए कारोबारी हफ्ते में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60,505 रुपए थी, जो आज 60,978 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 72,855 रुपए थी, जो आज 73,210 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में कमी देखने को मिल हैं।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60,978 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60,734 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 55,856 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 45,734 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 35,672 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,210 रुपए पर आ गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all