Live Khabar 24x7

Gold Price Today : नहीं रहा ग्राहकों की खुशी का ठिकाना, सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, फटाफट कर लें खरीदारी

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Rates

नई दिल्ली। Gold Price Today : अगर आप भी आज सोना खरीदना चाहते है, तो आपके लिए सबसे शानदार मौका मिल सकता है। सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सुबह के कीमतों के मुकाबले शाम होते तक बाजार में नरमी देखी गई। आज सोना खरीदने पर कई पैसों की बचत हो सकती है।

सोने का भाव 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार सुबह से ही है। वहीं, चांदी की कीमत भी 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61079 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 72015 रुपये है।

Gold Price Today : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की सुबह को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61208 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह (16 मई) 61079 रुपये पर आ गया है। सबसे बड़ी खुशखबरी है कि सुबह के मुकाबले शाम को सोने के साथ चांदी के कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमतें 15 मई को 61235 सुबह और शाम को 61208 रुपए हो गया था यानी 27 रुपए सस्ता हुआ। वहीं आज शाम 61066 पर आ गया जिससे कल के मुकाबले सुबह 129 रुपए और शाम होते तक 13 रुपए और सस्ता हुआ। यानी कल के मुकाबले 169 रुपए सस्ता हो गया है।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 60821 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55937 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45800 पर आ गए हैं। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35724 रुपये आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71930 रुपये की हो गई है.

 

 

RELATED POSTS

View all

view all