Gold Price Update : सोने और चांदी के कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स
September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Price Update : सोने और चांदी की खरीदारी करने का आज सुनहरा मौक़ा बन सकता है। अगर आप भी आज सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे है तो रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे दोनों कीमती धातुओं के ग्राहकों को बड़ा फायदा हो सकता है।
अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौकों पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज रिपोर्ट में हम आपको दोनों ही कीमती धातुओं सोने और चांदी के रेट्स की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी में बेहतर फैसला ले सकें।
IBJA RATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,386 रुपए पर थी, जो आज 59,255 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 72,204 रुपए पर थी, जो आज 72,109 रुपए पर आ गई है। इसी प्रकार सोने और चांदी दोनों के ही कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Price Update : जानें आज के ताजा भाव
Gold Price Update : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,255 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,018 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,278 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,441 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,664 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 72,109 रुपए है।
RELATED POSTS
View all