Gold Price Update : सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, चांदी की भी कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
October 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Price Update : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो आपको आज बड़ा फायदा हो सकता है। बारिश के मौसम में भी लोगों की चहलक़दमी बाजारों में तेज हो गई है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला बरक़रार है। ऐसे में ग्राहकों को सोने और चांदी की खरीदारी करने में बड़ी बचत हो सकती है।
Gold Price Update अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,653 रुपए थी, जो आज 56,561 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 67,446 रुपए थी, जो आज 67,417 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट जारी है और चांदी की कीमतें भी घटी है।
Gold Price Update : जानें आज के ताजा भाव
सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,561 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,335 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 51,810 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,421 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 33,088 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 67,417 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all