Live Khabar 24x7

दिवाली के बाद सोने के कीमतों में गिरावट, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

November 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Rates Today

Gold-Silver Rates Today

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में शेयर बाजार में हलचल बढ़ गई है। लोग सोना या सोने के आभूषण की खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 78,518 रुपए थी, जो आज 78,446 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 94,482 रुपए थी, जो आज 93,764 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 78,446 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 78,132 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 71,857 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 58,835 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 45,891 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 93,764 रुपये हो गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all