Gold Rates Update : सोने की बढ़ी चमक, चांदी हो गई सस्ती, जानें लेटेस्ट रेट्स
September 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Rates Update : अगर आप भी आज सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे है, तो रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखें को मिल रहा है। सुबह दर्ज हुई कीमतों में दोनों कीमती धातुओं की दामों में आज उतार चढ़ाव दर्ज हुए है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। ऐसे में लेटेस्ट की जानकारी लेना जरुरी है।
अक्सर हम घर के किसी खास मौकों पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें महंगी कीमतों के चलते नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज रिपोर्ट में हम आपको सोने और चांदी की लेटेस्ट कीमतों के बार में बताने जा रहे है। जिससे आपको खरीदारी करने में आसानी हो। IBJA रेट्स सरकारी छुट्टी के साथ शनिवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन सोने और चांदी की कीमतें जारी करती है।
Read More : Gold-Silver Today Rates : सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट जारी, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट्स
IBJA RATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,324 रुपए पर थी, जो आज 59,386 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाले चांदी प्रति किलो 72,212 रुपए पर थी, जो आज 72,074 रुपए पर आ गई है। इस प्रकार सोने की कीमतों में उछाल है तो चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
आज का भाव
ibjarates.com के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,386 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,148 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,398 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,540 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,741 रुपए, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,074 रुपए हैं।
RELATED POSTS
View all