Live Khabar 24x7

Gold Rates Update : ग्राहकों की चमकी किस्मत, सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने ताजा भाव

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

नई दिल्ली। Gold Rates Update : अगर आप भी आज सोना या सोने के आभूषण खरीदने जा रहे है, तो आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज सोने के साथ चांदी ग्राहकों की भी बल्ले बल्ले हो गई है। सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाले सोना प्रति 10 ग्राम 59 हजार रुपए से कम है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की प्रति किलो 70 हजार से कम है।

Read More : Gold-Silver Price Today : सोने के दाम सस्ते, चांदी भी पड़ी फीकी, जाने लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES अनुसार, मंगलवार शाम सोना प्रति 10 ग्राम 58,522 रुपए था, जो बुधवार की सुबह 58,469 रुपए पर आ गया। वहीं 999 वाली चांदी मंगलवार की शाम प्रति किलो 69,949 रुपए है, जो आज सुबह 69,797 पर आ गया है। इस मुताबिक, सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

आज के ताजा रेट्स

Gold Rates Update : ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी मुताबिक, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,235, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,558 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 43,852 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,204 रुपए, 999 वाली चांदी प्रति किलो 69,797 रुपए है।

RELATED POSTS

View all

view all