Gold-Silver Latest Rates : करवाचौथ से पहले पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स
October 17, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Gold-Silver Latest Rates : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 76,553 रुपए थी, जो आज 76,713 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 91,512 रुपए थी, जो आज 90,568 रुपए पर आ गई है।
Gold-Silver Latest Rates : चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Latest Rates : आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 76,713 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 76,406 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 70,269 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 57,535 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 44,877 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 90,568 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all