Gold-Silver Price Today : बजट के पहले चांदी की कीमतों में गिरावट, सोने के बढ़े भाव, जानें लेटेस्ट रेट्स
July 22, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 73,240 रुपए थी, जो आज 73,006 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 88,983 रुपए थी, जो आज 88,328 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 73,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 72,714 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 66,874 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 54,755 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 42,709 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 88,328 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all