Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : रक्षाबंधन के बाद सोने और चांदी के दामों में बड़े बदलाव दर्ज किये गए है। अगर आप भी कीमती धातुओं की खरीदारी की योजना बना रहे है तो आपको ये रिपोर्ट जरूर पढ़ लेनी चाहिए। सर्राफा बाजार में इन दिनों काफी चहल-पहल है। जहां सोने और चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई है।
अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,108 रुपए थी, जो आज 71,369 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 83,291 रुपए थी, जो आज 84,294 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 71,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 71,083 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 65,374 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 53,527 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 41,751 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 84,294 रुपये हो गई है।
RELATED POSTS
View all