नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : आज अगर आप सोने या चांदी खरीदने जा रहे है, तो आपके लिए सुनहरा मौका बन सकता है। आज सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 999 शुद्धता वाला सोना 59 हजार के ऊपर है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 73 हजार से अधिक है।
आधिकारिक वेबसाइट IBJA RATES के अनुसार, शुक्रवार की शाम सोने के डैम प्रति 10 ग्राम 59,976 रुपए थी, जो सोमवार शाम 59,921 रुपए हो गई है। यानी सोना 55 रुपए प्रति किलो हो रहा है। वहीं शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73,677 रुपए प्रति किलो थी, जो आज शाम 73,432 रुपए है। यानी चांदी 245 रुपए सस्ती हो गई है।
आज सोने-चांदी के दाम
सोने-चांदी के रेट्स जारी करने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर दी गई जानकारी अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 59,682 रुपए, 916 शुद्धता वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 54887 रुपए, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 44,940 रुपए, 585 शुद्धता वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 35,053 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,432 रुपए है।