Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में भी उछाल, जानें ताजा भाव

April 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Latest Rates

Gold Price Today

 

नई दिल्ली.  Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है. घरेलु बाजार में दोनों ही कीमती घातुओं के दामों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बड़ी उछाल दर्ज की गई है. अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 69,882 रुपए थी, जो आज 71,064 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 79,096 रुपए थी, जो आज 81,383 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,064 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 70,779 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,095 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,298 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 40,755 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 81,383 रुपए पर आ गई है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all