Gold-Silver Price Today : सोने के बढ़ें भाव, चांदी की भी कीमतों ने मारी उछाल, जानें आज के ताजा रेट्स
July 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : अगर आप भी सोना या चांदी की खरीदारी करने जा रहे है, तो आपको कुछ दिन इंतजार कर लेना चाहिए। आज सोने के साथ चांदी कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59 हजार से निचे है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 71 हजार से कम है।
=आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार सुबह प्रति 10 ग्राम 58,531 थी, जो सोमवार की शाम को 58,656 रुपए हो गया। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतों प्रति किलों शुक्रवार की सुबह 69,634 रुपए था, जो सोमवार की शाम होने तक 70631 रुपए तक आ चुका है।
Read More : Gold-Silver Price Update : सोने के साथ चांदी की कीमतों ने भरी उड़ान, जाने आज के लेटेस्ट दाम
आज के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today : सोमवार से शुक्रवार सोने चांदी के दाम बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी अनुसार, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,421 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53729 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 43992 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34314 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70631 रुपए है।
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
RELATED POSTS
View all