Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने के दामों में आई उछाल, चांदी हुई सस्ती, जानें ताजा भाव

July 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,346 रुपए थी, जो आज 72,483 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 91,847 रुपए थी, जो आज 91,439 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 72,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 72,193 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 66,394 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 54,362 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 42,403 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 91,439 रुपये हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all