Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने की कीमतें धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती, जाने लेटेस्ट रेट्स

November 7, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold Price Today

Gold Price Today

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। लोग सोना या सोने के आभूषण की खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज किए गए है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 78,136 रुपए थी, जो आज 76,556 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 92,901 रुपए थी, जो आज 90,153 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 76,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 76,249 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 70,125 रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 57,417 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 44,785 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 90,153 रुपये हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all