Gold-Silver Price Today : सस्ते रेट पर सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, जानिए कितने घट गए दाम
March 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। सोने-चांदी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,559 रुपए थी, जो आज 65,270 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 74,210 रुपए थी, जो आज 73,772 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,270 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,009 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,787 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 48,953 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 38,183 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,772 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all