Gold-Silver Price Today : चांदी हो गई बेहद सस्ती! सोने के भाव में आई तेजी, जानें आज के ताजा भाव
September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
New Delhi : Gold-Silver Price Today : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने जा रहे है तो यह सुनहरा मौक़ा बन सकता है। भारतीय सर्राफ बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी के दामों उछाल दर्ज की गई थी। लेकिन आज पहले दिन यानी सोमवार को यह कीमतें कम होती हुई नजर आ रही है।
अक्सर हम कीमती धातुओं की खरीदारी किसी ख़ास मौके पर ही करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुक्सान उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको सोने और चांदी के अलग अलग शुद्धता अनुसार ताजा भाव बताने जा रहे है।
Gold-Silver Price Today : IBJA RATES के अनुसार, पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,312 रुपए था, जो आज 59,538 रुपए है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 74,838 रुपए थी, जो आज 73,676 रुपए पर आ गई है। इस प्रकार जहां सोने की कीमतों में तेजी आई है, ठीक इसके उल्ट चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
Gold-Silver Price Today : जानें आज के ताजा रेट्स
999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,538 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,300 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,537 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,654 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,830 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,676 रुपए है।
RELATED POSTS
View all