Gold Silver Price Today : खुशियों की बजी घंटी! लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी भी पड़ी फीकी, ना करें खरीदारी में देरी
May 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : अगर आप आज सोना खरीदने जा रहे है, तो आपके लिए बहुत बढ़िया मौक़ा है। आज फिर से सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 60 हजार के पार है। वहीं चांदी की कीमत देखें तो 71 हजार रुपए प्रति किलों से अधिक है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60618 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71739 रुपये है।
Gold Silver Price Today : IBJA पर जारी लिस्ट अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट प्योरिटी वाले सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60,618 रुपए पर था। यह कीमत कल के मुकबले यानी 61066 के मुकाबले प्रति 10 ग्राम अनुसार 450 रुपए कम है। मंगलवार सुबह चांदी प्रति 10 ग्राम 72,015 रुपए पर था, जो आज 71739 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
| शुद्धता | मंगलवार शाम के रेट | बुधवार सुबह का भाव | कितने बदले रेट | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 61066 | 60618 | 448 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 60821 | 60375 | 446 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 55937 | 55526 | 411 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 45800 | 45464 | 336 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 35724 | 35462 | 262 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 71930 | 71739 | 191 रुपये सस्ती |
क्या है आज का हाल ?
Gold Silver Price Today : आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 60375 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55,526 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45464 पर आ गए हैं। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35462 रुपये आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71739 रुपये की हो गई है।
RELATED POSTS
View all