Gold-Silver Price Update : ना करें सोना-चांदी खरीदने में देरी, दामों में आई भारी गिरावट, जाने ताजा भाव
June 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Update : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने के चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी सोना या चांदी आज खरीदने जा रहे है, तो यह रिपोर्ट आपके फायदे की हो सकती है। 999 शुद्धता वाला सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के निचे है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 69 हजार रुपए के निचे है।
Gold-Silver Price Update : आधिकारिक वेबसाइट IBJA RATES के अनुसार, बुधवार की शाम सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 58864 रुपए था, जो गुरुवार की सुबह 58670 पर आज गया है। यानी सोने की कीमतों में 194 रुपए की गिरावट आई है, यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। बात करें 999 शुद्धता वाली चांदी की तो बुधवार की शाम प्रति किलो 70,133 रुपए था, जो गुरुवार की सुबह 68753 रुपए पर आ गया है। यानी चांदी की कीमतों में 1,380 रुपए सस्ता हो गया है।
सोने-चांदी के दाम
ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी मुताबिक, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58435 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53742, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44003 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34322, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 68753 रुपए है।
RELATED POSTS
View all