Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

September 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Rates

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Update : सोने और चांदी की आज खरीदारी करने से पहले यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी खास मौकों पर हो सोने और चांदी की खरीदारी करने जाते है। जिससे कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में सोने और चांदी के ताजा अपडेट देने जा रहे है।

कल से अगले 11 दिनों तक गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। जिसके चलते कई सारे लोग आज सोने और चांदी की खरीदारी करेंगे। ऐसे में ताजा रेट्स की जानकारी ले लेना चाहिए। IBJA द्वारा जारी रेट्स पूरे भारत में मान्य है। यह वेबसाइट पर सोने और चांदी के ताजा भाव की जानकारी देने जा रहे है।

IBJA RATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत प्रति किलो 71476 रुपए थी, जो आज 72115 पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,016 रुपए था, जो आज 59,320 रुपए पर आ गया है। इस प्रकार दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में आज भारी उछाल आ गया है।

जानें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,320 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,082 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,337 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,490 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,702 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 72,115 रुपए है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all