Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Update : नहीं रहा ग्राहकों की खुशी का ठिकाना, सोना-चांदी खरीदने की मची होड़, जानें आज के ताजा भाव

August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Update : बीते सप्ताह के अंतिम दिन आई सोने और चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के साथ चांदी ग्राहकों की लॉटरी लग गई है। दोनों की कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ग्राहकों को आज खरीददारी करने में बड़ा फायदा हो सकता है।

Read More : Gold-Silver Price Today : आ गई सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के दामों ने मारी छलांग, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

अक्सर हम किसी खास मौके पर ही सोने या सोने की आभूषणों की खरीददारी करते है ,जिससे कई बार बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आप फायदे में रहेंगे।

Gold-Silver Price Update : आधिकारिक वेबाइट IBJA RATES अनुसार, मंगलवार को 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,338 रुपए था, जो आज 59,137 पर आ गया है। इसी प्रकार 999 शुध्दता वाली चांदी की कीमत प्रति किलो 71,236 रुपए पर थी, जो आज 70,127 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार, सोने के साथ आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

Read More : Gold-SIlver Rates Update : औंधे मुंह गिरे चांदी के भाव, सोने में भी आई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट्स

जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

सोमवार से शुक्रवार तक सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाली वेबसाइट ibjarates.com मुताबिक, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,901 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,169 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,352 रुपए,585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,595 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,127 रुपए पर हैं।

Gold-Silver Price Update : ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all