नई दिल्ली। Gold Silver Rate Today : बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उठापटक जारी हैं। इसी बीच आज सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी गिरावट आई है। ibjarates.com के अनुसार आज सोने के दाम में 212 रुपये की कमी आई हैं। इस गिरावट के साथ 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 5937 रुपये हो गया हैं। वहीं 10 ग्राम सोने के लिए 59370 रुपये देने होंगे।
Read More : Gold-Silver Rates Today : सोना आज 800 रुपए से अधिक हुआ सस्ता, चांदी के कीमतों में भी 1748 रुपए की आई गिरावट, छे करे लेटेस्ट रेट्स
बता दे कि पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गोल्ड का रेट 59582 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 212 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ खुला है। सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,215 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी की बात करे तो सोमवार को चांदी का भाव 70,700 रुपये प्रति किलो है। वहीं, चांदी का एक्सचेंज रेट 67,700 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है। यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 67.70 प्रति ग्राम के हिसाब से इसका रेट मिल सकता है।