Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Today : सोना खरीदने का ग्राहकों के पास बढ़िया मौका, कीमतों में आई इतने रुपए की गिरावट, जाने चांदी के भी रेट्स

June 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Latest Rates

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,969 रुपए थी, जो आज 71,897 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 88,837 रुपए थी, जो आज 88,351 रुपए पर आ गई है।

आज के लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,897 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,609 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,858 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,923 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,060 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 88,351 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all