Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Today : नवरात्री से पहले गिरे सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, फटाफट कर लें खरीदारी

October 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Price

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त का सिलसिला बरक़रार है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,144 रुपए थी, जो आज 58,032 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 69,699 रुपए थी, जो आज 69,404 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में कमी आई है, वहीं चांदी के दाम भी गिरे है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,032 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57,790 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,157 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 43,524 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 33,948 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 69,404 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all