Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Today : लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जाने आज का भाव

April 30, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। सोने-चांदी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,373 रुपए थी, जो आज 71,963 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 81,128 रुपए थी, जो आज 80,047 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,963 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,675 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,918 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,972 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,098 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 80,047 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all