Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, आज खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Price

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 62,139 रुपए थी, जो आज 62,226 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,898 रुपए थी, जो आज 70,950 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 62,226 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 61,977 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,999 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 46,670 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 36,402 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,950 रुपए पर आ गई है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all