Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी के कीमतों में लगातार गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट्स

October 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो आपको आज बड़ा फायदा हो सकता है। बारिश के मौसम में भी लोगों की चहलक़दमी बाजारों में तेज हो गई है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला बरक़रार है। ऐसे में ग्राहकों को सोने और चांदी की खरीदारी करने में बड़ी बचत हो सकती है।

अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,561 रुपए थी, जो आज 56,477 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 67,417 रुपए थी, जो आज 66,637 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट जारी है और चांदी की कीमतें भी घटी है।

Gold-Silver Rates Update : जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,477 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,251 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 51,733 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,358 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 33,039 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 66,637 रुपए पर आ गई है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all