Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Update : सोने की कीमतें गिरी, चांदी भी हुई सस्ती, जाने आज का भाव

September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो आपको आज बड़ा फायदा हो सकता है। बारिश के मौसम में भी लोगों की चहलक़दमी बाजारों में तेज हो गई है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला बरक़रार है। ऐसे में ग्राहकों को सोने और चांदी की खरीदारी करने में बड़ी बचत हो सकती है।

Gold-Silver Rates Update : अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 4 सितंबर को 58,791 रुपए थी, जो आज 58,697 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 30 अगस्त को 70,925 रुपए थी, जो आज 70,306 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,697 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,462 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,767 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,023 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,338 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,306 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all