Gold-Silver Rates Update : Gold खरीदने का Golden Chance, कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें चांदी के भी रेट्स
June 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे है तो आपके लिए यह बढ़िया मौक़ा बन सकता है। सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। आज सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 60 हजार के पार है। वहीँ चांदी आज महंगी हो गई है। 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के दाम 60,157 रुपए पर आ गया है। 999 शुद्धत्ता वाले चांदी के भाव 71,739 रुपए है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Rates) अनुसार, बुधवार की सुबह 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60435 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो आज शाम तक (1 जून) 60157 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है।
आज का ताजा भाव
ऑफिशियल वेबसाइट ibjarates.com अनुसार, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 59916 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55104 रुपए का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45118 पर आ गए हैं। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35192 रुपए आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71372 रुपए की हो गई है।
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
RELATED POSTS
View all