Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Update : देवउठनी पर सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट्स

November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में नए कारोबारी हफ्ते में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 61,616 रुपए थी, जो आज 61,474 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,465 रुपए थी, जो आज 73,180 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में कमी देखने को मिल हैं।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 61,474 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 61,228 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 56,310 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 46,106 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 35,962 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,180 रुपए पर आ गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all