Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
November 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में नए कारोबारी हफ्ते में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60,540 रुपए थी, जो आज 60,117 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,209 रुपए थी, जो आज 70,100 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में कमी देखने को मिल हैं।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60,117 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,876 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 55,067 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 45,088 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 35,168 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,100 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all