Gold-Silver Rates Update : चांदी के बढ़ गए भाव, सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें आज क्या है रेट्स
May 3, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। सोने-चांदी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,327 रुपए थी, जो आज 71,321 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 79,719 रुपए थी, जो आज 80,227 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,321 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,035 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,330 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,491 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 41,723 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 80,227 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all