Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Update : चांदी के बढ़ गए भाव, सोने के दाम में मामूली गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट्स

May 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Latest Price

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। सोने-चांदी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

Read More :

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,645 रुपए थी, जो आज 71,624 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 81,542 रुपए थी, जो आज 82,296 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,624 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,337 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 65,608 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53,718 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 41,900 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 82,296 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all