नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Update : अगर आज सोना खरीदने जा रहे है तो आपके लिए सबसे अच्छा दिन हो सकता है लगातार चौथे दिन यह गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट वाले सोने के दाम 60 हजार के पार है। 999 प्योरिटी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 60302 रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी 71 हजार के पार है। सबसे शुद्ध चांदी की कीमत 71834 पर आ गई है।
Gold-Silver Rates Update : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के वेबसाइट की जानकारी अनुसार, आज सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोना सुबह प्रति 10 ग्राम 60512 रुपए पर था, जो कि शुक्रवार को 60302 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमतें गुरुवार सुबह 71745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी, जिसके बाद आज शुक्रवार सुबह 71834 प्रति 10 ग्राम है।
आज की कीमतें
Gold-Silver Rates Update : ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले सोने का प्रति 10 ग्राम कीमत 60,061 रुपए पर है। 916 शुद्धता वाले सोने का प्रति 10 ग्राम कीमत 55,237 रुपए पर है। 750 शुद्धता वाले सोने का प्रति 10 ग्राम कीमत 45227 रुपए पर है। 585 शुद्धता वाले सोने का प्रति 10 ग्राम कीमत 35277 रुपए पर है।
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।