Gold-Silver Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फीकी पड़ी चमक, जाने आज का भाव
September 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Today : सोने और चांदी खरीदने का सबसे सुनहरा मौक़ा आ चुका है। अगर आप भी आज खरीदारी करते है तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के साथ चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इन त्योहारी सीजन में आप अपनों को सोने के उपहार दे सकते है। वहीं चांदी के जेवर भी इन दिनों कम दाम पर मिल रहे हैं।
अक्सर हम कीमती धातुओं की खरीदारी घर के किसी मौकों पर ही करते है। जिससे कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको सोने और चांदी के अलग अलग शुद्धता अनुसार आंकड़ें बताने जा रहे है। इंडियन बुलियन जेवेलरी एसोसिएशन यानी IBJA द्वारा शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी पर सोने चांदी के रेट्स जारी नहीं करते रहते है। वहीं IBJA के जारी रेट्स पूरे भारत में मान्य हैं।
Read More : Gold-Silver Price Today : चांदी हो गई बेहद सस्ती! सोने के भाव में आई तेजी, जानें आज के ताजा भाव
Gold-Silver Today : IBJA RATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,489 रुपए थे, जो आज 59,160 रुपए पर आ गए है। इसी प्रकार 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 74,671 रुपए थी, जो आज 71,017 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के साथ चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं।
Gold-Silver Today : जानें आज का भाव
ibjrates.com अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,160 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,923 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,191 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,370 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,609 रुपए, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,126 रुपए पर आ गई हैं।
RELATED POSTS
View all