Live Khabar 24x7

Goldy Brar Terrorist : गृह मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को किया आतंकी घोषित, मूसेवाला मर्डर केस का है मास्टर माइंड

January 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7-1

नई दिल्ली। Goldy Brar Terrorist : भारत सरकार ने गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के फरार साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने UAPA में गोल्डी बरार को आतंकी घोषित किया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मास्टर माइंड है।

Read More : छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता और साहित्य का उद्गम स्थल है गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : भूपेश बघेल

बताया जा रहा हैं कि मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी बराड़ कनाडा में छिपा है। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है। सिंतबर महीने में गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी बराड़ के जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all