Live Khabar 24x7

Good News : CM का बड़ा ऐलान, अब CBSE के विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप

July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

भोपाल। Good News : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है। जीएसके अनुसार अगले वर्ष से लैपटॉप देने की योजना मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ-साथ CBSE बोर्ड में भी लागू होगी। साथ ही अगले वर्ष से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी भी दी जाएगी।

सीएम चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड पर छात्रों से संवाद में यह बात कही। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं छात्रों को बहुत प्यार करता हूं। उनके सपनों को कभी मरने नहीं दूंगा। विद्यार्थी तेजी से आगे बढ़ें, उनका भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। उन्होंने प्रतीक स्वरूप संभाग के टॉपर छात्रों को चेक प्रदान किए।

कार्यक्रम में 78 हजार 641 प्रतिभाशाली छात्रों के खातों में 196 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि स्थानंतरित की गई। सीएम शिवराज ने कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक कृष्णा गौर, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़े आंकड़े में विद्यार्थी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all