Good News : किसानों की बल्ले-बल्ले! केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, खाद पर मिलती रहेगी सब्सिडी
May 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
दिल्ली। Good News : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में किसानों को मिलने वाली खाद पर भी सब्सिडी जारी रखने का ऐलान किया गया है। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी। साथ हीआईटी हार्डवेयर सेक्टर के लिए 17 हजार करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) को मंजूरी दी गई है।
Read More : Good News : आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 920 पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन…
बैठक के बाद मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 42 कंपनियों ने पहले साल में 900 करोड़ रुपए का निवेश करना था, उसकी जगह 1600 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इसका अपेक्षित निवेश 2,430 करोड़ है, जिससे 2 लाख रोजगार पैदा होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में इस साल 100 बिलियन डॉलर का उत्पादन देश में हुआ है।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 325 से 350 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपयोग होता है। 100 से 125 लाख मीट्रिक टन DAP और NPK को उपयोग होता है। 50-60 लाख मीट्रिक टन MOP का इस्तेमाल होता है. किसानों को समय पर खाद मिले इसके लिए मोदी सरकार ने सब्सिडी बढ़ाई पर MRP नहीं बढ़े।
RELATED POSTS
View all