Good News : किसानों को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, CM साय डालेंगे खातों में 2 साल के धान का बकाया बोनस
December 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर. Good News : देशभर में भाजपा आज पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वायपाई की जन्मथिति को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आज किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। चुनाव से पहले किसानों से 2 साल के धान का बोनस देने का वादा किया था। ऐसे में सरकार बनते ही बीजेपी ने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर धान का बोनस देने की बात कही थी।
बता दें कि, वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज किसानों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। किसानों के खाते में पैसा डालते ही मोदी की गारंटी का दूसरा वादा पूरा हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के बेन्द्री में धान बोनस राशि का वितरण समारोह का आयोजन होगा। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 1 बजे होगा।
RELATED POSTS
View all