Live Khabar 24x7

Good News : बिलासपुर से जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर जाने के लिए 1 जून से शुरू होगी फ्लाइट, देखें शेड्युल…

May 24, 2024 | by Nitesh Sharma

Good News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। Good News : 3 साल के लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से प्रयागराज, जगदलपुर और जबलपुर के लिए फ्लाइट को एक बार फिर शुरू होने वाली हैं।

बता दे कि पहले प्रयागराज और जबलपुर एलाइंस की सुविधा चालू थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर से 7 दिनों के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट की सुविधा थी। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज जबलपुर के साथ बिलासपुर और जगदलपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह सुविधा लोगों को एक जून से मिलना शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक एलाइंस एयर कंपनी के द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा, इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Read More : Good News : किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 16वीं किस्त

ये है शेड्यूल

सोमवार को नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मंगलवार को कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

बुधवार को नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।

गुरूवार को कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

शुक्रवार को जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार को कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार को जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

RELATED POSTS

View all

view all