Live Khabar 24x7

Good News : MSP पर सरकार का बड़ा फैसला, धान समेत कई फसलों के समर्थन मूल्य में सरकार ने किया इजाफा

June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Good News : सरकार की ओर से किसानों को राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है, जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है।

Read More : Good News : इन जवानों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, अब इतनी मिलेगी सैलरी, आदेश जारी

 

किस फसल की एमएसपी कितनी बढ़ी?

कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की एमएसपी में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर एमएसपी 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all