Live Khabar 24x7

राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए दी आर्थिक सहायता

November 27, 2024 | by Nitesh Sharma

ramen deka

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों खिलेश्वर गावड़े और हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता।

प्रदान की यह राशि राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राशि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि देने की अपील की।

RELATED POSTS

View all

view all